खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश
33,000 शिक्षक भर्ती की मांग: नाराज अभ्यर्थियों ने शुरू किया आमरण अनशन, 2 अक्टूबर को किया भाजपा सरकार का पिंडदान
खबर no1 न्यूज़…….रायपुर। छत्तीसगढ़ में 33,000 शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डी.एड और बी.एड संघ के बैनर तले हजारों अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 21 सितंबर 2024 को करीब 15,000 से 20,000 अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया था, लेकिन प्रशासन ने नया रायपुर में बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद 22 सितंबर से अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
भर्ती विज्ञापन जारी न होने से नाराज आंदोलनकारियों ने अब सत्ताधारी भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 2 अक्टूबर 2024 को सरकार का पिंडदान करने की घोषणा की है। आंदोलनकारी तब तक डटे रहने का संकल्प ले चुके हैं जब तक सरकार शिक्षक भर्ती को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती। आंदोलन से सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है, और स्थिति गंभीर होती दिख रही है।
