छत्तीसगढ़ प्रदेश

दीपक बैज ने लगाया बीजेपी पर ताश के पत्ते बांट कर युवाओं को जुआ खेलने के लिए प्रेरित करने का आरोप, पटवार पर संजय श्रीवास्तव ने कहा-हार के डर से बिलबिला रहे कांग्रेसी

भारतीय जनता युवा मोर्चा लाखे नगर मंडल उपाध्यक्ष अनिलेश खरे ने की निंदा

खबर No1…….रायपुर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त गर्मा – गर्मी का माहौल बना हुआ है आगामी चुनाव के मध्य नजर जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस की बयान बाजी भी सामने आ रही है दोनों एक दूसरे पर तंज करते व छीटा काशी करते नजर आ रहे हैं दक्षिण विधानसभा चुनाव 13 नवंबर 2024 को होना करार पाया है और वही कांग्रेस और बीजेपी में जुमला दंगल भी शुरू हो गया है कांग्रेस पार्टी से सामने आए एक बयान में जनता ने देखा की किस तरह कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर लगातार आरोप लगा रही है हद तो तब हो गई जब कांग्रेस पार्टी से बयान आया कि बीजेपी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ताश की गड्डियां व शराब के साथ स्थानीय लोगों व आम जनता को साड़ियां कंबल इत्यादि बांट रही है दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा कि भाजपा उपचुनाव के लिए दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रचार सामग्री के नाम पर ताश के पत्ते बांट कर युवाओं को ताश खेलने के लिए प्रेरित कर रही है।

 

इस बयान के विपरीत कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इन तस्वीरों में साफ-साफ नजर आ रहा है की किस प्रकार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड अध्यक्ष बंसी कन्नौजे पुरानी बस्ती ताश खेलते व चिट लिखते और मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं सोचने की बात यह है ताश खेलने से मनोरंजन करने से किसी पार्टी का क्या लेना देना है जिस प्रकार वार्ड अध्यक्ष बंसी कन्नौजे ताश खेल सकते हैं उसी प्रकार आम जनता भी ताश खेल सकती है यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से इस वक्त वायरल हो रही है एक तरफ जहां चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर ताश की गड्डियां बांटने का आरोप लगाती है और वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के वार्ड अध्यक्ष बंसी कन्नौजे ही ताश का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी से संजय श्रीवास्तव का बयान भी आता है जिसमें उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी जानती है कि वह हार रही है और बस इसीलिए वह अपनी हार को छिपाने के लिए नए-नए पैंतरे इस्तेमाल कर रही है पहले वह तथ्यों को परख ले उसके बाद आरोप प्रत्यारोप लगाए और वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनिलेश खरे ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि-जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वह दूसरे के घर में पत्थर नहीं मारा करते अब देखना यह होगा दक्षिण में कांग्रेस विजय हो पाती है या नहीं क्योंकि जनता की राय से दक्षिण बीजेपी का गढ़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button