भाजपा का विश्वास: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भारी बहुमत से बनेगा जीत का नया रिकॉर्ड

ज़ोहेब खान…….रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। श्री देव के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने पिछले दस महीनों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास और गहरा हुआ है।
श्री देव ने बताया कि 1990 से अब तक रायपुर की जनता ने लगातार भाजपा का समर्थन किया है। इस उपचुनाव में भी जनता भाजपा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेगी। प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, महिलाओं और माओवाद के खिलाफ की गई निर्णायक कार्रवाई ने जनसमर्थन को मजबूत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुनील सोनी की लोकप्रियता और उनके विकास कार्यों से रायपुर के नागरिक सुपरिचित हैं। भाजपा को उम्मीद है कि रायपुर दक्षिण के मतदाता 13 नवम्बर को रिकॉर्ड मतदान करके भाजपा को जीत की ओर अग्रसर करेंगे।