छत्तीसगढ़ प्रदेश
रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस की हार, दीपक बैज बोले- जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा

ज़ोहेब खान……..रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में हार स्वीकारते हुए कहा कि पार्टी ने पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं आए।
दीपक बैज ने कहा, “हम इस हार की गहराई से समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।” साथ ही उन्होंने रायपुर दक्षिण की जनता को शुभकामनाएँ दीं और भरोसा दिलाया कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार संघर्ष करती रहेगी।
अन्य राज्यों में भाजपा को मिली सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया