छत्तीसगढ़

बोदरी में AAP की ऐतिहासिक जीत: पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों से की मुलाकात

ज़ोहेब खान……..रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बोदरी नगर पालिका में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण विजय के उपरांत, प्रदेश महासचिव (संगठन) जसबीर सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने विजयी अध्यक्ष और पार्षदों से सौजन्य भेंट की।

 

बोदरी नगर पालिका में AAP की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई है। साथ ही, वार्ड 07 से भावना आशीष खत्री, वार्ड 08 से श्याम आर्या गुड्डू, वार्ड 13 से डॉली दीपक जलवानी, और वार्ड 14 से विजय वर्मा ने पार्षद पद पर विजय प्राप्त की है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ल, सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रभारी सूरज उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव एम एम हैदरी, वीरेन्द्र पवार, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र बिसेन, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, लोकसभा संगठन मंत्री सागर क्षीरसागर, लोकसभा कोषाध्यक्ष नवनीत नंदे, उपाध्यक्ष मनीष सारथी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

AAP की इस जीत ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नए आयाम स्थापित किए हैं, और पार्टी संगठन को और सुदृढ़ करने के लिए पदाधिकारी गंभीरता से कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button