खास खबर

वार्ड 15 की बदहाल स्थिति पर भड़के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि शुभम यादव

नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप, जोन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नगर संवाददाता,नरेन्द्र बंजारे……रायपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 की दुर्दशा को लेकर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि एवं छाया पार्षद शुभम यादव ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ तौर पर नगर निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान में वार्ड की स्थिति अत्यंत ही चिंताजनक और दयनीय हो चुकी है।

 

शुभम यादव ने कहा कि जब वे प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे, तब वार्डवासियों के साथ मिलकर हर समस्या का समय रहते समाधान किया जाता था। “हमने हर जगह खुद जाकर कार्य किया, जिससे समस्याएं पनपने का अवसर ही नहीं मिला। लेकिन आज वार्ड की हालत देखकर बेहद पीड़ा हो रही है,” उन्होंने कहा।

पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ने वार्ड की सफाई व्यवस्था, जलभराव, जलनिकासी, और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जोन आयुक्त महोदया को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें उन्होंने जल्द से जल्द स्थिति में सुधार की मांग की है।

जोन आयुक्त ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button