खास खबररायपुर की खबर

ऑपरेशन साइबर शील्ड: गोंदिया से फर्जी सिम क्रेता गिरफ्तार, 104 म्यूल बैंक खातों का खुलासा

खबर No1……रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से फर्जी सिम कार्ड खरीदने वाले मुख्य आरोपी कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी POS एजेंटों से फर्जी सिम कार्ड खरीदकर म्यूल बैंक खातों का संचालन करता था। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था।

थाना सिविल लाइन रायपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 104 म्यूल बैंक खातों से जुड़ा मामला दर्ज है। विवेचना में मोबाइल नंबरों की जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के बाद पहले ही 24 सिम एजेंटों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कुलदीप को चिन्हित कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू

उम्र: 30 वर्ष

निवासी: हलबी टोला, अमोरा, गोंदिया (महाराष्ट्र)

आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने रेंज साइबर थाना को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

रायपुर रेंज पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश देने वाली मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button