खबर No1……….अकलतरा। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद इमरान और पूर्व चेयरमेन असलम खान ने हज 2026 की व्यवस्थाओं को लेकर मुंबई प्रवास के दौरान हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनाब शहवाज साहब से शिष्टाचार भेंट कर हज यात्रियों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने हज 2025 के अनुभवों को साझा करते हुए सुझाव दिया कि आगामी वर्ष के लिए विशेष रूप से मीना में हाजियों के टेंट आवंटन की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। इसके साथ ही, हज के पांच दिनों के दौरान यात्रियों को समुचित और समय पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मदीना शरीफ की इमारतों में हाजियों के पहुंचने से पूर्व ही रूम अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर लेने की आवश्यकता पर बल दिया।
छात्राओं को ‘फेल’ करने की धमकी देकर करता था बैड टच: अकलवारा स्कूल प्राचार्य जेपी वर्मा गिरफ्तार, SC/ST और पोक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
जनाब इमरान एवं असलम खान ने हज 2025 की सफल और व्यवस्थित सम्पन्नता पर हज कमेटी ऑफ इंडिया को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि 2026 की हज यात्रा में व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ शहवाज साहब ने बताया कि हज के पांच दिनों की व्यवस्थाएं सीधे तौर पर सऊदी सरकार के अधीन होती हैं, जिनमें भारतीय हज कमेटी का सीधा हस्तक्षेप नहीं होता। इसके बावजूद सऊदी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं में सुधार का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हज के दौरान भोजन व्यवस्था को लेकर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विचार किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण भेंट को हज 2026 की तैयारियों की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ सहित देश भर के हाजियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।