ख़बर No1……रायपुर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु का रायपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर युवा कांग्रेसजनों का जोश देखते ही बन रहा था। प्रदेश सचिव मनहरण वर्मा ने अपने साथियों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
एक दिवसीय प्रवास पर आए श्री उदय भानु प्रदेशभर के युवाओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे और युवाओं की समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे पहुंचाएगा।
Back to top button