छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

बचेली में हुआ ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ केम्पन का शुभारंभ

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। राज्य शासन के आह्वान में एवं निर्देश में पुरे राज्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना। इस परिप्रेक्ष्य में जिले में केम्पन ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ अंतर्गत बड़े बचेली नगर पालिका को 600 वृक्ष रोपित करने हेतु लक्ष्य दिया गया है। नगर पालिका द्वारा इस कार्य हेतु कृष्ण कुंज एवं ट्रांसपोर्ट नगर भूमि चिन्हांकन किया गया है।

इन स्थानों पर वृक्षारोपण हेतु स्व सहायता समूहों को 1 वर्ष हेतु संचालन कार्य का जिम्मा दिया गया। इस क्रम ‘‘वुमन फॉर ट्री‘‘ केम्पन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल द्वारा किया गया। जिसमे आज चयनित स्थानों में 150-150 कुल 300 पौधे रोपित किये यह पौधे वन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया, छायादार एवं फालदार वृक्ष कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचन्दनी, पार्षद विलाशीनी नाग, झिलकी, धंसिंग नाग, दीपक सरकार, श्यामलाल सेठिया एवं नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button