छत्तीसगढ़जगदलपुरदंतेवाड़ा

उप मुख्यमंत्री साव ने किया ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।

उक्त 75 सीटर लाइब्रेरी में चार बैच में 300 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं- जैसे लोक सेवा आयोग, व्यापम, शिक्षक, वन विभाग, पुलिस विभाग इत्यादि की तैयारी कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा लाइब्रेरी के लिए निःशुल्क पाठ्य सामग्री, फर्नीचर, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा के लिए सीसी टीव्ही, वाई-फाईयुक्त परिसर और डिजिटल क्लास रूम की व्यवस्था की जा रही है। लाइब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बच्चों से संवाद कर बेहतर भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा मुकाम हासिल कर जिले व राज्य का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लाईब्रेरी के विजिर्ट्स रजिस्टर में अपना हस्ताक्षर भी किया। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, विधायक भानुप्रतापपुर सावित्री मंडावी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम भानुप्रतापपुर जीडी वाहिले सहित जनप्रतिनिधिगण व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button