देश-विदेश

पीएम मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को पश्चिमी ओडिशा के प्रमुख फसल उत्सव नुआखाई पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देशवासियों को नुआखाई की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमें किसानों के प्रति गहरी कृतज्ञता की याद दिलाता है, जिनकी मेहनत हम सबको जीवन देती है। सभी के घरों में स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। नुआखाई जुहार!”

वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी राज्यवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नुआखाई ओडिशा की समृद्ध कृषि परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित होने वाले नुआखाई भेटघाट को सामुदायिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बताया।नुआखाई मुख्य रूप से पश्चिमी ओडिशा के जिलों में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण कृषि पर्व है। इस दिन किसान नई फसल के अनाज को देवता को अर्पित कर प्रकृति और ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। अनुष्ठानों के बाद परिवार और समुदाय दोपहर में एकत्र होकर पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेल और भोज के साथ उत्सव मनाते हैं। यह पर्व गणेश चतुर्थी के अगले दिन मनाया जाता है और पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर, सुंदरगढ़, कालाहांडी, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, बालांगीर, बरगढ़, सुबरनपुर, देवगढ़, झारसुगुड़ा सहित कई जिलों में बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया जाता है। –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button