छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ प्रदेश

एक अक्टूबर छत्तीसगढ़ मेंफि र बढ़ेगी मानसून की गतिविधि

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अभी भी मानसून का असर देखा जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनने से पहले छत्तीसगढ़ के कई जिलों पर मानसून का असर है।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक अक्टूबर से प्रदेश में एक बार फिर से बारिश की गतिविधि बढ़ेगी।उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में मध्यम वर्षा की संभावना है।इन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बना दबाव दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके 24 घंटों में कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी मुताबिक पिछले 24 घंटों में मरीं बंगला देवरी में 11 सेमी, राजनांदगांव में 8, बड़े बचेली में 8, छोटेडोंगर में 8, डौंडीलोहारा- 7, दुर्गकोंदल -7, अंबागढ़ चौकी -7, अर्जुन्दा -7, तोंगपाल -7, कोंडागांव- 6, डौंडी -6, माकड़ी -6, छिंदगढ़- 6, कुमरदा- 6, पिथौरा- 5, कांकेर -5, फरसगांव- 5, धनोरा 5, खड़गांव -5, मानपुर -5, औंधी -5, गुंडरदेही- 5, छुरिया -5, दंतेवाड़ा -5 और अन्य स्थानों पर -5 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने आज रायपुर शहर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मरीन बंगला देवरी में 11 सेमी, राजनांदगांव, बड़ेबचेली, छोटेडोंगर में 8-8 सेमी, डौंडीलोहारा, दुर्गकोंदल, अंबागढ़ चौकी, अर्जुन्दा, तोंगपाल में 7-7 सेमी, कोंडागांव, डौंडी, माकड़ी, छिंदगढ़, कुमरदा, पिथौरा, कांकेर, फरसगांव, धनोरा, खड़गांव, मानपुर, औंधी, गुंडरदेही, छुरिया और दंतेवाड़ा में 5-6 सेमी बारिश दर्ज हुई। अन्य स्थानों पर 5 सेमी से कम वर्षा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button