जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 आड़ावाल में आज गुरूवार काे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन पुलिया की रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आस-पास के लोगो ने मौके पर पहुंचकर वाहन में सवार घाायलाें को बाहर निकालकर डायल 112के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। वाहन में सवार कुछ लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लाेगाें ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करे।