छत्तीसगढ़ प्रदेश
सोमनी सोसाइटी में रबी फसलों की बंपर खरीदी, किसानों के खातों में पहुंच रहा सीधा भुगतान — बी.के. शर्मा की व्यवस्था की हो रही सराहना

Khabar No.1……..सोमनी। सोमनी सोसाइटी में इन दिनों रबी फसलों की खरीदी पूरे जोर-शोर के साथ जारी है। चना, अरहर (तुअर) और सरसों की भारी आवक के बीच किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिलने से क्षेत्र में सहकारिता व्यवस्था की जमकर सराहना हो रही है।

सोसाइटी में खरीदी कार्य बी.के. शर्मा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल प्रक्रिया को तेज, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया है। खरीदी केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं।
