रायपुर की खबर

AAP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: डॉ. विजय देवांगन बने रायपुर जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जनता की आवाज बने डॉ. विजय देवांगन, आम आदमी पार्टी ने सौंपा बड़ा दायित्व

नरेंद्र बंजारे…….रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ संगठन ने रायपुर जिले में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर सामाजिक और जनहित कार्यों में सक्रिय डॉ. विजय देवांगन को रायपुर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. विजय देवांगन लंबे समय से रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा, सामाजिक गतिविधियों और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय और जनता के बीच उनकी सक्रिय उपस्थिति को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के बाद डॉ. विजय देवांगन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

डॉ. विजय देवांगन की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button