Blog

SP ऑफिस के सामने युवती ने की आत्मदाह की कोशिश

कवर्धा। जिले में एक रेप पीड़िता युवती खुद पर मिट्टी का तेल डालकर एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि, एसपी रिश्वतखोर है, सिर्फ वीडियो बनाने में लगा रहता है, और कोई काम नहीं आता,इंसाफ नहीं दिला सकता है।

दरअसल,युवती सोमवार दोपहर को एसपी ऑफिस के बाहर पहुंची थी। यहां पहुंचने के बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। कहने लगी- मुझे इंसाफ दिला दो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी। मैं आज इंसाफ लेकर ही वापस जाऊंगी। ये देखकर वहां खड़े पुलिसवालों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसका हंगामा जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार,युवती का अबरार खान नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। पिछले 3 साल से दोनों एक दूसरे के साथ थे।

इस बीच वह 3 जून को लड़की को लेकर रायपुर के एक होटल में पहुंचा। युवती का आरोप है कि वहां उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए। वो 3 दिन तक उसके साथ ही रहा । इस बीच लड़के के परिजनों को पता चला कि अबरार रायपुर के किसी होटल में है तो वे भी होटल पहुंच गए। होटल आकर अबरार खान के परिजनों ने युवती से मारपीट की। उसी दौरान उसे पता चला कि अबरार शादीशुदा है। अबरार ने मुझसे जो शादी का वादा किया था, वह झूठ था।

मुझे पता ही नहीं चला। मारपीट करने के बाद उन्होंने मुझे मुंगेली छोड़ दिया। अब युवती आरोपी के परिजनों पर कड़ी कार्यवाई की मांग लेकर एसपी ऑफिस पहुंची और हंगामा करने लग गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button