Constitution Day celebration organized in the Ministry of Development of North Eastern Region

  • देश-विदेश

    उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में संविधान दिवस समारोह का आयोजन

    नई दिल्ली (IMNB). उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने संविधान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय समारोह का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ हुई। इस वर्ष के संविधान दिवस की विषय-वस्तु अर्थात “इंडिया- द मदर ऑफ डेमोक्रेसी / भारत लोकतंत्र की जननी” पर आधारित आदर्श वाक्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता के बाद मंत्रालय के अन्य कर्मियों के साथ भारतीय संविधान के बारे में संवादात्मक चर्चा की। उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा भारत और भारतीय संविधान पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दिन भर चलने वाले समारोह में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के पूरे परिसर में स्टैंडी और पोस्टर प्रमुखता से दर्शाये गए हैं।   *********

    Read More »
Back to top button