Text of PM’s speech on the occasion of distribution of appointment letters to about 71

  • देश-विदेश

    वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती किए गए लगभग 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र के वितरण के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    नई दिल्ली (IMNB ) नमस्‍कार! साथियों, ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। 2023 की शुरुआत उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। ये उन 71 हजार परिवारों के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया है, जिनके सदस्य को सरकारी सेवा करने का अवसर मिला है। मैं सभी युवाओं और उनके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज का ये आयोजन सिर्फ सफल उम्मीदवारों में ही नहीं बल्कि करोड़ों परिवारों में आशा की नई किरण का संचार करेगा। आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है। केंद्र सरकार के साथ ही एनडीए और भाजपा शासित राज्यों में भी लगातार रोजगार मेले का सिलसिला चल रहा है, आयोजन किया जा रहा है। कल ही, असम सरकार ने रोजगार मेले का आयोजन किया था। मुझे बताया गया है कि आने वाले कुछ ही समय में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड जैसे अनेक राज्‍यों में रोजगार मेले होने वाले हैं। निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले अब हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं।…

    Read More »
Back to top button