छत्तीसगढ़ प्रदेश

मकर संक्रांति के पर्व में होगा देवभूमि राजापारा और जवाहरवार्ड में पंतग महोत्सव

पतंग महोत्सव में विजेता प्रतिभागी होगें पुरस्कृत
—————:ः ☻:ः —————

कांकेर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी कांकेर के धार्मिक वार्ड देवभूमि राजापारा में होगा पतंग महोत्सव का कार्यक्रम होगा। राजापारा वार्ड के पार्षद आनंद चौरसिया ने चर्चा में बताया कि यह पतंग महोत्सव वार्ड वासीयों के सहयोग से प्रतिवर्ष रखा जाता है। उक्त प्रतियोगिता बच्चों सहित युवा वर्ग को एक साथ लाना व उनके अंदर छुपे प्रतिभा को निखार के जिए किया जाता है। आज के समय में बच्चे मोबाईल व अन्य डिजीटल उपकरणों के कारण घर से बाहर नहीं निकलते हैं और पुरानी खेल गतिविधि व परंम्परा को भूलते जा रहे हैं, उक्त प्रतियोगिता में बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। हम वार्डवासी मिलकर ऐसा कार्यक्रम सभी हमारे तीज त्यौहारों में करते है और वार्ड सहित नगर के गणमान्य नागरिकों को जोड़ते है, राजापारा में अनेको विधान निरंतर चलती रहती है। मकर संक्रांति पर्व में सभी के लिए निःशुल्क पतंग महोत्सव का कार्यक्रम गड़िया पहाड़ मैदान राजापारा में दोपहर 2 बजे से रखा गया है और विजेता प्रतिभागियों को वार्डवासियों के सहयोग से पुरस्कृत किया जायेंगा। पार्षद ने अधिक से अधिक नागरिकों को पतंग महोत्सव में पधारने और अपने बचपन की प्रतिभा खेल को उजागर करने का निवेदन किया है।इसी क्रम में जवाहरवार्ड में भी इस वर्ष से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के तत्वाधान में पतंग महोत्सव का आयोजन भारतीय जानता युवा मोर्चा के मंत्री जतिन अटभैया द्वारा कराया जा रहा है, साथ ही मुख्य रूप से जवाहर वार्ड के पार्षद व नेता प्रतिपक्ष जयंत अटभैया, भारतीय जानता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री श्रद्धेश चौहान और पीयूष वलेचा के संरक्षण मे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है पतंगबाजी में पंजीयन निशुल्क रखा गया है उक्त प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को पुरुस्कार रूप में 5001 रूपये दिया जायेगा। उक्त पतंग महोत्सव का कार्यक्रम वन्देमातरम स्थल जवाहरवार्ड कांकेर में समय 2 बजे से रखा गया है, प्रतिभागी स्वयं का पतंग धागा लेकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button