छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी

प्रदेशभर में ज़िला से ज़ोन स्तर तक तेज़ी से चलेगा अभियान, नए चेहरों को मिलेगी जिम्मेदारी

ज़ोहेब खान…….रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मज़बूत करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। आगामी महीनों में पार्टी की रणनीति स्पष्ट है—गांव से लेकर शहर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावशाली बनाना। इसके तहत 30 जुलाई तक राज्य के सभी ज़िलों में ज़िला स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद ज़ोन स्तरीय सम्मेलन होंगे। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने छीना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदोन्नति अधिकार: विजय झा

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि यह कवायद पार्टी को जमीनी स्तर तक सशक्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। पार्टी ने राज्य को 7 ज़ोन में बाँटकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक व समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी दी है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, जो कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं, और दिल्ली से विधायक एवं प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

 

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 48 किलो गांजा के साथ बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार – 5 लाख का माल जब्त

जिम्मेदारियों का ज़ोनवार वितरण इस प्रकार है:

जसबीर सिंग (प्रदेश संगठन महामंत्री): सरगुजा व कोरबा-रायगढ़ ज़ोन

सूरज उपाध्याय (प्रदेश महासचिव, मीडिया/सोशल मीडिया प्रभारी व मुख्य प्रवक्ता): बिलासपुर-जांजगीर-चांपा ज़ोन

वदूद आलम (प्रदेश महासचिव): रायपुर-महासमुंद ज़ोन

देवलाल नरेटी व उत्तम जायसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष): बस्तर, कांकेर व दुर्ग-राजनांदगांव ज़ोन

प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने बताया कि पार्टी आने वाले समय में एक बड़े सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर तक मज़बूत कार्यकर्ता टीम खड़ी की जाएगी।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को संगठनात्मक ज़िम्मेदारियों में आगे लाया जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो, ताकि जनता के असल मुद्दों को मज़बूती से उठाया जा सके।

प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विचारधारा, नीतियों और डिजिटल/सोशल मीडिया प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “AAP देश की पहली ऐसी पार्टी है जिसने मात्र 12 वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।”

छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी अब मजबूती से पैर जमाने की तैयारी में है और आगामी चुनाव में नई भूमिका में दिखाई देने की उम्मीद जता रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button