खास खबररायपुर की खबर
BREAKING: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल!
अंबेडकर अस्पताल की इमरजेंसी में आग! क्या मरीजों की जान से हो रहा है खिलवाड़?

ज़ोहेब खान……रायपुर। राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय की इमरजेंसी में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही वार्ड धुएं से भर गया और मरीजों व उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों ने तत्काल सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जिस अस्पताल में हर दिन सैकड़ों गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, वहीं इमरजेंसी वार्ड में आग लगना चिंता का विषय है। सवाल यह है कि क्या विद्युत व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जा रहा था? क्या अग्नि सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह पालन हो रहा था?
