छत्तीसगढ़ प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बस्तर के मालगांव में खदान धसकने की दुर्घटना में छह ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा

रायपुर 03 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने से छह ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button