छत्तीसगढ़ प्रदेश
भानुप्रतापपुर के अनुविभागीय अधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक
उत्तर बस्तर कांकेर 21 दिसम्बर 2022 :-अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन द्वारा भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की संयुक्त बैठक लिया जाकर भानुप्रतापपुर अनुविभाग में संचालित विभागीय कार्यों के साथ-साथ सुराजी अभियान, ग्रामीण सचिवालय, नारंगी वन सर्वे, डायवर्सन वसूली, गौठान एवं धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, न्यायालय प्रतिवेदन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।