खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने नव प्रवेशी 1 हजार कार्यकर्ताओं को दिलाई सदस्यता

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र सिंह ने अपने एक हजार समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। होली महोत्सव के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत समारोह में उन्होंने भाजपा की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रवींद्र सिंह, संजय केशरवानी, उमाशंकर कुमार, अखिलेश चौरसिया, चंदन राज, मुन्नीलाल राय, शोभालाल यादव, पंचराम मेहर आदि को भाजपा का गमछा पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। यह सदस्यता पूर्व में ऑनलाइन प्राप्त की गई थी, जिसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

रवींद्र सिंह ने एक हजार लोगों की भाजपा सदस्यता की सूची की एक कॉपी जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल को सौंपी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आप सभी के आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत भारत को और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में ‘मेरी जान तिरंगा’ कार्यक्रम से मानव श्रृंखला बनाकर विश्व का सबसे लंबा तिरंगा फहराया गया था, जो विश्व रिकार्ड बना। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान इनकी टीम के लोगों ने लाखों जरूरतमंद लोगों तक राहत सामाग्री पहुँचाई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रविन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पूर्ण समर्पण से पार्टी के निर्देश पर कार्य करूंगा।
इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन मनीष सिंह तोमर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button