खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

निगरानी समिति की बैठक संपन्न

रायपुर/07 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में जय भारत सत्याग्रह के सफल आयोजन के लिये गठित प्रदेश स्तरीय़ निगरानी समिति की बैठक प्रभारी सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति मे संपन्न हुयी। इस बैठक में गुरूमुख सिंह होरा, रवि घोष, सुशील आनंद शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, सुमित्रा घृतलहरे, देवंचद्र मातलम उपस्थित हुये। कन्ट्रोल रूम प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, महेन्द्र छाबड़ा, सलाम रिजवी उपस्थित हुये।

इस बैठक में प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सभी जिलों में पत्रकारवार्ता संपन्न हो चुकी है। मशाल जुलूस हो चुका है। सभी ब्लाकों मे पत्रकारवार्ता हो चुका है। 16 अप्रैल को जो कार्यक्रम जांजगीर-चांपा मे होना था। प्रियंका गांधी का आगमन बस्तर के लिये हो रहा है। इसलिये इस कार्यक्रम को 1 हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। नया कार्यक्रम संविधान जिंदाबाद रैली 1 सप्ताह बाद का जांजगीर- चांपा में प्रदेश स्तर के रैली का आयोजन होगा। इसके लिये हमारे समान विचारधारा के लोगो को आमंत्रित किया है। इसमें सहभागी हो सकते है। इसकी आज हमने समीक्षा की है। सबने अच्छा किया। एआईसीसी के दिशा निर्देश का पालन हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button