खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदुर्ग

मानवता की भलाई के लिए साहू दंपत्ति ने किया देहदान

प्रनाम के पवन केसवानी द्वारा की गई काउंसलिंग
भिलाई – मानवता की भलाई के लिए देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में भिलाई के समीपस्त ग्राम खेरथा के साहू दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है। शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर को मरणोपरांत अपना मृत देह दान करने की वसीयत लिखने वाले केदार साहू और उनकी पत्नी रेवती साहू ने प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान किया। देह्दानी साहू दंपत्ति ने एक दुसरे की वसीयत में साक्षी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर किया! इस दौरान प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के अलावा संस्थापक सदस्य बी सुग्रीव एवं संजीत सोनी ने देहदान हेतु विशेष सहभागिता प्रदान की। मानवता की भलाई के लिए विगत 15 सालों में करीब 1300 लोगों ने प्रनाम के माध्यम से देहदान किया है। देहदान के इच्छुक संस्था प्रनाम के भिलाई स्थित कार्यालय 6बी/सड़क-19/सेक्टर-5  में या मोबाइल नंबर. 9479273500 में कभी भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button