खेल-मनोरंजन

पति विराट कोहली ने लगाया 50वां शतक तो अनुष्का शर्मा ने बरसाया प्यार

इस वक्त हर तरफ वर्ल्ड कप का खुमार छाया है। ऐसे में विराट कोहली लगातार अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। बुधवार को विराट कोहली ने इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के दौरान अपनी 50वीं वनडे सेंचुरी पूरी की। इस वर्ल्ड कप में ये विराट का तीसरा शतक है। इस बात को लेकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपनी फीलिंग्स शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान उनकी पत्नी और अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। अनुष्का अपने पति के इस अचीवमेंट से बेहद खुश हैं। अनुष्का लगातार अपने विराट का हौसला बढ़ाती दिखीं। स्टेडियम में अनुष्का, विराट को फ्लाइंग किस देते भी नजर आईं। ऐसे में अब उन्होंने अपने पति के लिए एक खास पोस्ट लिखा है, जो वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पति विराट कोहली के लिए खास पोस्ट शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया है। यही नहीं उन्होंने अपने क्रिकेटर हसबैंड को गॉड चाइल्ड बताया है। अनुष्का ने लिखा, ‘भगवान बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर हैं! मैं उनकी बेहद आभारी हूं, जिन्होंने मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद दिया और आपको ताकत से ताकत की ओर बढ़ते हुए देखने और वह सब हासिल करने के लिए जो आपके पास है और चाहते हैं। अपने और अपने खेल के प्रति हमेशा ईमानदार रहें, आप सच में भगवान के बच्चे हैं।’ बता दें कि इसके अलावा अनुष्का ने एक और पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया की भी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, ‘यह बंदूक टीम है।’

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं। अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर वह काफी सुर्खियों में हैं। कई बार उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते भी देखा गया है। हालांकि, अभी तक कपल ने दूसरे बेबी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button