खास खबर

पत्नी से बदला लेने के लिए एसपी से 5 लाख की मांग, आबकारी उप निरीक्षक गिरफ्तार, 8 जिलों के एसपी को भेजे फर्जी नोटिस

KHABAR NO1…….कोरिया। छत्तीसगढ़ में कोरिया पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है, जिसमें आबकारी विभाग के उप निरीक्षक दिलीप प्रजापति को फर्जीवाड़ा कर धमकी भरे नोटिस भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपनी पत्नी से तलाक के बाद प्रतिशोध की भावना से उसके नाम पर फर्जी नोटिस जारी कर, कोरिया समेत 8 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भेजे। उसने एसपी कोरिया से 5 लाख रुपये की मांग भी की थी।

 

मामला तब सामने आया, जब 16 अक्टूबर को कोरिया के एसपी कार्यालय में एक स्पीड पोस्ट के जरिए नोटिस प्राप्त हुआ। लिफाफे पर प्रेषक के रूप में ‘अनीता प्रजापति, RTI कार्यकर्ता, कोरबा’ का नाम था। जब इस लिफाफे को खोला गया, तो अधिवक्ता ओमप्रकाश जोशी द्वारा एसपी कोरिया के खिलाफ कई मनगढ़ंत आरोपों के साथ 5 लाख रुपये की उगाही की चेतावनी दी गई थी।

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर में भव्य स्वागत, महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त का वितरण*

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर में भव्य स्वागत, महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त का वितरण

 

इस नोटिस को गंभीरता से लेते हुए कोरिया पुलिस ने जांच शुरू की। स्पीड पोस्ट नंबर और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर पता चला कि यह फर्जी नोटिस दिलीप प्रजापति ने अपनी पत्नी अनीता प्रजापति को प्रताड़ित करने की नीयत से भेजा था। आरोपी दिलीप का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और वह कोर्ट के आदेशानुसार हर महीने 14,000 रुपये भत्ता देने के लिए बाध्य है। इसी कारण उसने पूर्व पत्नी और उसके वकील को फंसाने के लिए यह चाल चली।

*कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च*

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च

 

जांच में पता चला कि दिलीप ने अपनी पत्नी के वकील ओमप्रकाश जोशी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और पुलिस अधीक्षकों को भेजे। इस साजिश में प्रयुक्त कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, फर्जी दस्तावेज और CCTV फुटेज को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 339, 318, 338, 336, 340 और 308 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य जिलों को भी इस प्रकरण की जानकारी दे दी गई है, और मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button