खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च

Khabar No1………रायपुर। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज ऐतिहासिक गांधी मैदान से कलेक्टर ऑफिस तक हजारों समर्थकों के साथ रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया। रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रैली के दौरान आकाश शर्मा ने जनता से आशीर्वाद लिया और बीजेपी के विरोध में जमकर हुंकार भरी।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस उपचुनाव को जनता की आवाज उठाने का अवसर बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाश शर्मा की युवा शक्ति और संघर्ष की सराहना की। आकाश शर्मा ने जनता के समर्थन पर भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में भारी बहुमत से विजयी होगी।