खास खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 82 लाख राशनकार्डधारकों को बड़ी राहत: फरवरी में मिलेगा दो महीने का राशन एक साथ

Khabar No1 News…….रायपुर। छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत फरवरी 2026 में ही फरवरी और मार्च—दोनों महीनों का राशन एकमुश्त वितरण करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 82 लाख राशनकार्डधारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

खाद्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, राज्य योजना के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को फरवरी माह में ही उनकी पात्रता के अनुसार दो माह (फरवरी व मार्च) का सामान्य (नॉन-फोर्टिफाइड) चावल दिया जाएगा। चूंकि यह आबंटन एक साथ किया गया है, इसलिए सभी उचित मूल्य दुकानों को पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

TIFR के सेवानिवृत्त अधिकारी से ₹1.27 करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी CBI–IPS बनकर डराने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को फरवरी माह की निर्धारित मासिक पात्रता के अनुसार फोर्टिफाइड राइस का वितरण किया जाएगा। इन हितग्राहियों के लिए फरवरी का नियमित आबंटन जारी कर दिया गया है।

नमक, शक्कर और गुड़ भी मिलेगा

सामान्य एपीएल राशनकार्डधारियों के लिए भी फरवरी माह का चावल आबंटन जारी किया गया है, जिसका वितरण निर्धारित मात्रा के अनुसार किया जाएगा। इसके साथ ही नमक, शक्कर और गुड़ का भी फरवरी माह के लिए आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग ने उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए हैं कि सभी सामग्री का वितरण आबंटन के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

ई-पास मशीन से होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

राशन वितरण के दौरान हितग्राहियों को ई-पास मशीन के माध्यम से पृथक-पृथक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए AE-PDS सॉफ्टवेयर में आवश्यक तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकानदारों को इसकी जानकारी पहले से दी जाए, ताकि वितरण के समय किसी तरह की असुविधा न हो।

स्टॉक पर्याप्त, निगरानी के लिए टीम गठित

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के सभी गोदामों और राशन दुकानों में पर्याप्त स्टॉक भेज दिया गया है और फिलहाल कहीं कोई कमी नहीं है। सरकार के आदेशानुसार फरवरी और मार्च का चावल एक साथ बांटा जाएगा। वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष टीमें भी गठित कर दी गई हैं।

सरकार के इस फैसले से आम जनता को राहत मिलने के साथ-साथ त्योहारों और आगामी महीनों में खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button