खास खबर

फर्जी अंकसूची के आधार पर ग्रंथपाल के पद पर नौकरी प्राप्त करने वाली 8 वर्षों से फरार आरोपिया अनुसुइया पटेल को किया गया गिरफ्तार

ज़ोहेब खान…….. रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि फर्जी B.Lib की के अंकसूची के आधार पर ग्रंथपाल के पद पर नौकरी प्राप्त करने का उपक्रम करना पाए जाने से जिला पंचायत रायपुर के शिकायत पर दिनांक 12.02.2017 को आरोपिया अभ्यर्थी अनुसुइया पटेल के विरुद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 34/2017 धारा 420, 468, 471, 467 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

*रायपुर आरटीओ में भ्रष्टाचार की खुली पोल: लाइसेंस के लिए ₹1000 की रिश्वत अनिवार्य*

रायपुर आरटीओ में भ्रष्टाचार की खुली पोल: लाइसेंस के लिए ₹1000 की रिश्वत अनिवार्य

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रायपुर श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना गोलबाजार पुलिस की विशेष टीम घटित कर आरोपी की पतासाजी हेतू को निर्देशित किया गया था।

*कसेकेरा :- धूमधाम से हुआ गौरा-गौरी का विसर्जन, साथ ही मातर का उत्सव मनाया गोवर्धन पूजा पर गौमाता की हुई पूजा*

कसेकेरा :- धूमधाम से हुआ गौरा-गौरी का विसर्जन, साथ ही मातर का उत्सव मनाया गोवर्धन पूजा पर गौमाता की हुई पूजा

विवेचना के दौरान गोलबाजार पुलिस टीम के द्वारा आरोपी महिला की लगातार खोजबीन पता तलाश किया जा रहा था। की इसी दौरान दिनांक 04.11.2024 को आरोपिया के मिलने से उसके खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से आरोपिया अनुसुइया पटेल पति भूपत पटेल उम्र 33 साल पता तेंदुआ, थाना देवरबीजा, जिला बेमेतरा (छ.ग.) को  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर, स.उ.नि. परशुराम साहू, आरक्षक 1865 नियाज़ खान, आरक्षक 1545 संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आरोपी महिला का नाम व पता

अनुसुइया पटेल पति भूपत पटेल उम्र 33 साल पता तेंदुआ, थाना देवरबीजा, जिला बेमेतरा (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button