
ख़बर No1……बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने हरदीप सिंह ‘राजा छाबड़ा’ को बेमेतरा जिला सिक्ख समाज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष सिंघोत्रा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए आशा व्यक्त की कि राजा छाबड़ा बेमेतरा जिले में सिक्ख समाज की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे और समाज के हित में तन-मन से सेवा करेंगे।
छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी
राजा छाबड़ा लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं और युवाओं में उनकी एक प्रेरणादायक छवि है। उन्हें जिले में सिक्ख समाज को संगठित करने, धर्म प्रचार-प्रसार और समाज के कल्याणकारी कार्यों में जुटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजा छाबड़ा ने कहा,
“मैं छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। मैं पूरी निष्ठा से समाज की सेवा करूंगा और बेमेतरा में सिक्ख समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करूंगा।”
छत्तीसगढ़ सरकार ने छीना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदोन्नति अधिकार: विजय झा
