धर्म कर्म
महाबोधि विहार मुक्ति आंदोलन को नई गति — पंचशील बौद्ध संघ ने चलाया जनजागरण अभियान, 27 जुलाई की रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

ख़बर No1…..रायपुर। राजधानी रायपुर में महाबोधि विहार की मुक्ति के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पंचशील बौद्ध संघ ने व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। संघ की नव-निर्वाचित सचिव भविंद्रा भालाधारे एवं संयुक्त सचिव रोहिणी बोरकर के नेतृत्व में राजेंद्र नगर क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों, गलियों एवं प्रमुख चौक-चौराहों में नागरिकों से सीधा संवाद किया और 27 जुलाई 2025 (रविवार) को देवेंद्र नगर स्थित मैदान में आयोजित होने वाली महा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
हरदीप सिंह ‘राजा छाबड़ा’ बने बेमेतरा जिला सिक्ख समाज के अध्यक्ष
इस अवसर पर संघ की वरिष्ठ सदस्याएं इंद्रा आई बोरकर, अनीता वंजारीत, रीमा गणवीरताई, लता खोब्रागाड़े, रविकांता वान्द्रे, दीपमाला वान्द्रे, साधना गायकावाड़, पापीला मेश्राम और राखी सवार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी



