सचिन पायलट का भाजपा पर तीखा हमला: “रायपुर उपचुनाव से दिखेगा जनता का मूड, झारखंड और छत्तीसगढ़ में फिर लगेगा भाजपा को झटका”
महिला सशक्तिकरण के लिए 'महिला स्वराज अभियान' का शुभारंभ, कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

ज़ोहेब खान………रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर के कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। पायलट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘महिला स्वराज अभियान’ का शुभारंभ किया, जिसमें महिलाओं की पंचायत से लेकर संसद तक की राजनीति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। पायलट ने कहा कि यह राहुल गांधी की सोच है कि महिलाओं को राजनीति में मजबूत भूमिका मिलनी चाहिए और इस अभियान के जरिए इच्छुक महिलाओं को चुनाव में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर सचिन पायलट ने भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि झारखंड और लोकसभा चुनाव में झटके के बाद भाजपा की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। रायपुर दक्षिण उपचुनाव को आने वाले विधानसभा चुनावों का ट्रेलर बताते हुए पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को मौका देकर जनता की सेवा में लगाया है, जबकि भाजपा ने उन्हीं पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है जो अपने पिछले कार्यकाल में निष्क्रिय रहे थे। पायलट ने कहा, “कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा बेहतर तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं, और जनता का समर्थन हमें मिल रहा है।”
*इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे – दीपक बैज*
उन्होंने भाजपा द्वारा समाज में नफरत फैलाने और लोगों को भटकाने की कोशिशों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। सचिन पायलट ने कहा कि “जनता को कुछ समय के लिए भ्रमित किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस की विकास की राजनीति और भाजपा की विघटनकारी राजनीति में जनता अब फर्क समझने लगी है।”
*फर्जी अंकसूची के आधार पर ग्रंथपाल के पद पर नौकरी प्राप्त करने वाली 8 वर्षों से फरार आरोपिया अनुसुइया पटेल को किया गया गिरफ्तार*
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पायलट ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एसपी और कलेक्टर कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का काम अपनी नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ना है, लेकिन राज्य की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए पूरी तरह भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
*रायपुर आरटीओ में भ्रष्टाचार की खुली पोल: लाइसेंस के लिए ₹1000 की रिश्वत अनिवार्य*
रायपुर आरटीओ में भ्रष्टाचार की खुली पोल: लाइसेंस के लिए ₹1000 की रिश्वत अनिवार्य
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पायलट ने भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जो खुद विधायक बनकर पद छोड़ चुके हैं, वे जनता को गुमराह करने वाली बातें कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी क्षेत्र को किसी का गढ़ मानना सही नहीं है। अयोध्या और राम मंदिर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता भी वहां से हार गए हैं।
पत्रकारवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, एआईसीसी सचिव जरिता लैतफलांग, और एआईसीसी संयुक्त सचिव विजय जांगिड भी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रदेश में कांग्रेस के मजबूत अभियान को समर्थन देने का आश्वासन दिया।