लेख-आलेख

राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, जीते दो कांस्य पदक

ज़ोहेब खान…….रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला तलवारबाजों ने 35वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। यह चैंपियनशिप 31 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक कन्नूर, केरल में आयोजित हुई। उनके इस प्रदर्शन ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

 

फॉइल महिला टीम का शानदार सफर

फॉइल महिला टीम ने अपने कौशल और संघर्ष से कांस्य पदक हासिल किया।
टीम की सदस्य:

1. दीपपांशी नेताम (भिलाई)

2. दिव्यांशु नेताम (भिलाई)

3. माया साहू (दुर्ग)

4. भारती साहू (दुर्ग)

 

 

परिणाम:

पहला मुकाबला: छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को 15/4 से हराया।

क्वार्टर फाइनल: चंडीगढ़ के खिलाफ 45/37 से जीत।

सेमीफाइनल: हरियाणा से 29/45 से हारकर कांस्य पदक हासिल किया।

 

सेबर महिला टीम ने दिखाया दम

सेबर महिला टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
टीम की सदस्य:

1. वेदिका कौशिक (भिलाई)

2. वेदिका ख़ुशी रवाना (दुर्ग)

3. मोना पटेल (दुर्ग)

4. मर्लिन मेरी शिबू (रायपुर)

 

परिणाम:

पहला मुकाबला: तेलंगाना को 15/5 से हराया।

क्वार्टर फाइनल: केरल को 45/42 से हराया।

सेमीफाइनल: पंजाब से 40/45 से हारकर कांस्य पदक जीता।

 

नेशनल गेम्स में क्वालीफाई

छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया।
फॉइल इवेंट: दीपपांशी नेताम और दिव्यांशु नेताम।
एपी महिला टीम: रीबा बीनी, मोनिका साहू, रशमान कौर और रूपाली साहू।
सेबर महिला टीम: वेदिका कौशिक, वेदिका ख़ुशी रवाना, मोना पटेल और मर्लिन मेरी शिबू।

 

प्रशिक्षकों और अधिकारियों का योगदान

छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के प्रशिक्षक वि. जॉनसन सोलोमन, प्रवीण कुमार और मोहनीश वर्मा की मेहनत ने इन खिलाड़ियों को इस स्तर तक पहुंचाया।

 

अधिकारियों की बधाई:

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एस प्रकाश (आईएएस), महासचिव श्री बशीर अहमद खान और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने खेलों में अपनी मेहनत और लगन से नई ऊंचाइयों को छुआ है, जो प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button