
भारतीय वायुसेना का 25 मिनट का कहर, POK और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारी बमबारी; 100 से ज्यादा आतंकी ढेर, जैश चीफ की आंखों के सामने उजड़ गया पूरा परिवार
नई दिल्ली। पुलवामा जैसे आतंकी हमलों के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। सोमवार देर रात भारतीय वायुसेना ने POK और पाकिस्तान के भीतर घुसकर 25 मिनट तक जबरदस्त बमबारी की। इस सर्जिकल स्ट्राइक में 9 प्रमुख आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए गए।
इंटेलिजेंस सूत्रों की मानें तो करीब 100 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया, जिनमें सबसे बड़ा नुकसान जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को हुआ है। उसके परिवार के 10 सदस्य इस हमले में मारे गए, जिनमें उसका भतीजा, दामाद और दो सगे भाई भी शामिल हैं।
केंद्रीय जेल रायपुर में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या का आरोप
हमले के बाद बौखलाए मसूद अजहर ने कहा— “काश मैं भी मर जाता!”
सूत्रों के मुताबिक, मसूद अजहर इस कदर टूट चुका है कि वह अब खुदकुशी करने की बातें कर रहा है। ISI और पाक सेना के अफसरों में भी खलबली मच गई है।