रायपुर की खबर
चाकू की नोक पर लूट मचाने वाला ‘राजा बैझड़’ गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने साथी समेत दबोचा
हत्या, चाकूबाजी और हथियारबाजी के कई मामलों में शामिल आदतन अपराधी के कब्जे से चाकू और लूटी रकम बरामद

Khabar No1…..रायपुर। राजधानी में चाकू की नोक पर लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश राशिद अली उर्फ राजा उर्फ बैझड़ को रायपुर पुलिस ने उसके एक साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना मौदहापारा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और लूटी गई रकम में बची नगदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 11 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे तालाब पार स्थित कल्लू गैराज के पास आरोपीगणों ने शेख साहिल को रोककर चाकू दिखाया और डराकर उससे नगदी लूट ली। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना मौदहापारा में BNS की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
*मितानिन के घर ‘IED बम’ और एयर पिस्टल छोड़ फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने रिंग रोड से दबोचा*
*खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री, बैटरी, वायर और घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त; आत्महत्या की नीयत से बम बनाने की बात कबूली*
मितानिन के घर ‘IED बम’ और एयर पिस्टल छोड़ फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने रिंग रोड से दबोचा




