रायपुर की खबर
जयस्तम्भ चौक स्थित सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Khabar No1…….रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्ततम क्षेत्र जयस्तम्भ चौक स्थित बॉम्बे मार्केट में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
AAP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: डॉ. विजय देवांगन बने रायपुर जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव दल की तत्परता के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

प्रशासन के अनुसार आग कार्यालय बंद होने के समय लगी, जिससे कर्मचारियों एवं आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित रही। हालांकि भवन और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।




