रायपुर की खबर

अमलीडीह जोन-10 में वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ़ गॉड का स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

खबर No1………रायपुर। वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ़ गॉड की युवा वालंटियर ग्रुप ASEZ WAO द्वारा रविवार को अमलीडीह जोन क्रमांक 10 में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और स्थानीय क्षेत्रों की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने संस्था की सराहना करते हुए कहा, “स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान में ऐसे संगठनों की भागीदारी प्रशंसनीय है।

हज 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ हज कमेटी सक्रिय

 

वार्ड क्रमांक 56 के पार्षद एवं जोन-10 अध्यक्ष सचिन मेघानी ने कहा कि संस्था जमीनी स्तर पर जन-जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि महिलाएं और युवा मिलकर रायपुर को स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

संविदा शिक्षकों की चेतावनी: 1 अगस्त से प्रदेशव्यापी हड़ताल, सरकार को अल्टीमेटम

ASEZ WAO के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ सफाई करना नहीं, बल्कि ‘माता के प्रेम’ की भावना के साथ समाज में शांति, सुरक्षा और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है।

वालंटियर्स ने यह भी कहा, “जब एक व्यक्ति स्वच्छता की पहल करता है, तो दूसरे भी उससे प्रेरित होते हैं और यही जागरूकता का आधार बनता है।”

अभियान के जरिए संस्था ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता से ही एक स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button