खास खबररायपुर की खबर
मौधापारा थाना से चंद कदम दूर ‘अवैध शराब’ का खेल! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा फिरोज कबाड़ी का अवैध कारोबार?

ज़ोहेब खान……….रायपुर। राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद कानून व्यवस्था मजबूत होने के दावे जरूर किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस थाने के आसपास ही खुलेआम अवैध कारोबार संचालित होने लगे हैं।
ताजा मामला राजधानी के मौधापारा क्षेत्र से सामने आया है, जहां सूत्रों के मुताबिक मौधापारा थाना से कुछ ही दूरी पर फिरोज नामक व्यक्ति कथित तौर पर कबाड़ी दुकान की आड़ में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से यह कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन न पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है और न ही आबकारी विभाग की ओर से कोई सख्ती दिखाई दे रही है।
चाकू की नोक पर लूट मचाने वाला ‘राजा बैझड़’ गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने साथी समेत दबोचा
सूत्रों और शराब प्रेमियों का कहना है कि सरकारी शराब दुकानों में इन दिनों “गोवा शराब” उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है। दुकान कर्मचारी स्टॉक खत्म होने का हवाला देते हैं, लेकिन दूसरी ओर फिरोज कबाड़ी के यहां कथित तौर पर पेटी की पेटी गोवा शराब आसानी से मिल रही है। ऐसे में इलाके में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से आ रही है? क्या इस अवैध कारोबार के पीछे किसी बड़े नेटवर्क या विभागीय संरक्षण का हाथ है?
मितानिन के घर ‘IED बम’ और एयर पिस्टल छोड़ फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने रिंग रोड से दबोचा