देश-विदेश

शाह के रामलला के दर्शन करने वाले बयान पर एक्शन ले चुनाव आयोग : संजय राउत

गुना । मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। चुनावी जनसभा में एक ओर जहां कांग्रेस नेता ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। वहीं भाजपा राम मंदिर के जरिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है।  अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। इस लेकर चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा एमपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की जनता को राज्य सरकार के खर्चे पर भगवान रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। इस बात पर मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा,मैंने मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार के दौरान शाह और बीजेपी नेताओं के बयान को सुना और पढ़ा है कि अगर मप्र बीजेपी की सरकार बनती है, तब मध्य प्रदेश के लोग भगवान रामलला के दर्शन निशुल्क कर सकते हैं। शिवसेना नेता ने कहा,भगवान रामलला पूरे देश और दुनिया के हैं। क्या इसका मतलब यह है कि अगर आप मध्य प्रदेश में हार गए तब आप मध्य प्रदेश को लोगों को रामलला के दर्शन करने से सिर्फ इसलिए रोक देने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया। राउत ने कहा हमारे देश में किस तरह की राजनीति चल रही है? चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

बता दें कि गुना के राघौगढ़ में र्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, शाह ने वादा किया कि अगर मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनती है, तब भाजपा भगवान राम लला के दर्शन का खर्च वहन करेगी। शाह ने कहा, …आप 3 दिसंबर को बीजेपी की सरकार बनाएं, बीजेपी की मध्य प्रदेश सरकार आपको मुफ्त में भगवान रामलला के दर्शन कराने में मदद करेगी…।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कांग्रेस पार्टी पर मंदिर के निर्माण को रोकने और भारतीय संस्कृति का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हमारे तीर्थ स्थलों और भारतीय संस्कृति का अपमान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button