देश-विदेश

टाटा का यह शेयर मुनाफा देने को तैयार, एक्सपर्ट बोले- लगा लो दांव

Trent share price: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को मामूली तेजी देखने को मिली। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि यह शेयर मुनाफा देने वाला है। इस शेयर की कीमत 2700 रुपये के पार जा सकती है। बता दें कि अभी यह शेयर 2625 रुपये के स्तर पर है। बीते 21 नवंबर को शेयर ने 2,650.80 रुपये के स्तर को टच किया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। इस साल जनवरी में शेयर ने 1,155.10 रुपये के स्तर को टच किया था। यह ट्रेंट लिमिटेड के शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर है।

ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक ट्रेंड के शेयर की कीमत 2750 रुपये तक जा सकती है। ब्रोकरेज ने शेयर को बाय यानी खरीदने की सलाह दी है। बता दें कि घरेलू ब्रोकरेज ने मोतीलाल ओसवाल ने भी शेयर के लिए 2750 रुपये का ही टारगेट प्राइस तय किया था।

हाल ही में ट्रेंट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 की सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 289.6 करोड़ रुपये था, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 186 करोड़ रुपये के प्रॉफिट से 55.9 प्रतिशत अधिक है। ट्रेंट का कुल राजस्व 2,891 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही में 1,841 करोड़ रुपये से 59 प्रतिशत अधिक है। एबिटा से पहले की कमाई 73 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 461 करोड़ रुपये थी। वहीं, एबिटा मार्जिन एक साल पहले की अवधि में 14.7 प्रतिशत की तुलना में 15.9 प्रतिशत था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button