देश-विदेश
पहली बार चुनाव जीतकर आने वाले भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री
जयपुर। सूबे की सांगनेर सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आने वाले भजन लाल शर्मा राजस्थान के नये मुख्यमंत्री होंगे। इसी के साथ दिया सिंह और प्रेम चंद भैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे। वासुदेव देवनानी विधानसभा के अध्यक्ष होंगे।
भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने रखा जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति अपना समर्थन दिया। इसी प्रकार से दो उपमुख्यमंत्री का चयन भी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। से विधायक का नेता चुन लिया गया।
विधायक दल हुई बैठक का ब्यौरा पर्यवेक्षक बनाए गए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया। राजनाथ सिंह के साथ ही पर्यवेक्षक के तौर पर सरोज पांडेय भी उपस्थित रही।
