हेल्थ & लाइफ-स्टाइल

10 किलो 260 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,02,060 रुपए जप्त किया गया

योगिता साहू …………रायपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने व निजात अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से गांजा जैसे मादक पदार्थ को रखे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !

 

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.06.2024 को मुखबिर से सूचना मिला की भाठागांव अंडर ब्रिज में एक व्यक्ति काला भूरा रंग के बैग में अवैध रूप से गंजा रखा वाहन का इंतजार करते खड़ा है। की सूचना पर तत्काल थाना पुरानीबस्ती एवं साईबर सेल से टीम बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटना स्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताएं अनुसार उक्त लड़के को घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक काला भूरा रंग की बैग के अंदर दो पैकेट मिला जो बुरे रंग के टेप में लिपटा है जिसमे एक पैकेट में 05 किलो 160 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा दूसरे पैकेट में 05 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलो 260 ग्राम कीमती 1,02,060 रुपए रखे मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 264/2024 धारा 20(बी),एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 20.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

नाम आरोपी

 

संतोष कुमार पटेल उर्फ कुतुम पिता ओंकारनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम टोडरपुर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button