खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेशलेख-आलेख

वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की बेबाक कलम टेक इट ईज़ी, बस आज के दिन के लिये ही राहुल ने राहुल गांधी को मार दिया था

बेहद चतुर और दूरदर्शी राजनेता हैं राहुल गांधी… । उन्हे पता था कि एक न एक दिन ये होगा। ऐसा होगा। और कांग्रेस पार्टी अनाथ होने की स्थिति में आ जाएगी। लेकिन अपनी दूदर्शिता से उन्होंने अपने विरोधियों को धता बता दी। उखाड़ लो जो उखाड़ सकते हो…. क्योंकि राहुल गांधी तो कही है ही नहीं… राहुल गांधी ने तो पहले ही राहुल गांधी को मार दिया है…. अब सजा किसको दोगे ?
एक मानहानि के मामले में सूरत की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुना दी है। लेकिन सूरत में मामला दायर करने वालों को जीतकर भी हार की सूरत दिख रही है। क्योंकि बकौल राहुल गांधी राहुल गांधी तो कहीं है ही नहीं… भारत की यात्रा के बाद दिये गये उनके बयान को देखें….

‘राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैने मार दिया उसको। वो है ही नहीं, मेरे माईण्ड में है ही नहीं। गया वो गया। जिस व्यक्ति को आप देख रहो हो वो राहुल गांधी नहीं है वो आपको दिख रहा है। बात नहीं समझे आप…. हिंदू धर्म को समझो जरा। शिव को पढ़ो… बात समझ आ जाएगी। ऐसे मत… हैरान मत होे। समझो जरा… ’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button