खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

अंतागढ़ में जनसमस्याओं को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने सी एम के नाम सौंपा ज्ञापन विधायक कार्यालय का किया घेराव

 

0 राजेश कुमार अंतागढ़

आज भी मूलभूत सूविधाओं के लिए तरस रहा अंतागढ़, बीजेपी-कांग्रेस ने नही किया कोई काम परवेज़ खान प्रदेश उपाध्यक्ष किसान विंग ,आप
आम आदमी पार्टी के देवलाल नरेटी प्रदेश सचिव ने बताया कि आज ,मंगलवार को कांकेर जिला के अंतागढ़ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क ई जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और विधायक कार्यालय का घेराव कर विधायक को जगाने जम कर नगाडा बजा कर अनोखा विरोध।जहा पदाधिकारियों ने पद यात्रा निकालकर अपना विरोघ दर्ज कराया।साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंतागढ़ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा।अंतागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह ध्रुव ने ग्राम पंचायत मंगतासालेभाट के आश्रित ग्राम गुंजनार में प्राथमिक विद्यालय समेत 13मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
परवेज खान प्रदेश उपाध्यक्ष किसान विंग ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को बने हुए 22 साल से अधिक समय हो गया लेकिन आज भी अंतागढ़ ब्लाक समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों मे ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ।ग्रामीण क्षेत्रों में सडक, पानी, बिजली स्वास्थय और शिक्षा समेत कई सुविधाओं का अभाव है जिसके लिए ग्रामीण तरस रहे है लेकिन जन विरोधी सरकार है।
जिलाध्यक्ष हरेश चक्रधारी ने कहा की बीजेपी-कांग्रेस ने अब तक प्रदेश की जनता को धोखा देने का किया।दोनों पापियों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ वोट बैंक के रुप में शोषण किया, लेकिन जनता के हित में एक भी काम नहीं किया बीजेपी-कांग्रेस ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया।
जिला सचिव संतराम सलाम ने स्थानीय विधायक पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि क्षेत्र कि जनता आज सडक, पानी बिजली जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही हैं, विधायक अपने में मस्त हैं क्षेत्र कि जनता कई बार अपने समस्याओं का समाधान करने शासन प्रशासन को निवेदन कर चुकि हैं लेकिन स्थानीय विधायक कुम्भकरणी नींद में सो रहे है।जिनको आज जगाने नगाडा बजाया जा रहा है, ताकि विधायक जाग जाये और जनता के मुद्दो पर काम करें।वही सलाम ने विधायक के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि,जब विधायक नही बने थे तब सडको में बैठकर आंदोलन किया करते थे ,आज वहीं सडक माइनिंग ट्रकों के कारण जर्जर हुआ है ,सडक की सूद तक लेना भूल गये है।क्षेत्र में सीएससार मद में करोड़ों का भ भ्रष्टाचार हुआ है जिसमें विधायक का भी हाथ है इसलिए -आज तक उस भ्रष्टाचार में कुछ नही बोल रहे हैं
क्षेत्र कि जनता जवाब चाहती है लेकिन विधायक जवाब नहीं दे पा रहे है ।आज ज्ञापन सौंपने हुए सभी मांगो को पूरा करने कि मांग की गई है यदि इन मांगो पर सरकार जल्द कोई कदम नहीं उठाती तो बडे स्तर पर आप के कार्यकता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
आज आंदोलन में प्रमुख रुप से प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान विंग, परवेज़ खान, आदिवासी विंग प्रदेश सचिव मेहर सिंह का कांकेर जिलाध्यक्ष हरेश चक्रधारी, जिला सचिव संतराम सलाम, अंतागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह ध्रुव, आमाबेड़ा ब्लांक अध्यक्ष श्रीमती जमुना गोटा, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर क्वाचि,शिव पोटाई, गजानंद जैन, सुनहरे हिडको बारसु हुपेडि, उमेश पोटाई, सुकमान सलाम, भूनेशवर मरकाम, बिनु प्रतापी, सूरज देव चैनु राम राजेश आचला, जमाल उसेंडी, नोहर दुंगा लखन तेता सहित बडे संख्या में कार्यकता व ग्रामीण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button