छत्तीसगढ़ प्रदेश

चार एकड़ खेत और रेत घाट के मालिक पर लगा 15 हजार रुपए चोरी का आरोप

महासमुंद। ग्राम लाफिनकला में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने फिंगेश्वर पुलिस पर चोरी के मामले में एक लाख रुपए की मांग करने का जिक्र किया है. पुलिस के मुताबिक, जिसके घर में चोरी हुई उसने 15 हजार रुपए चोरी की बात कही, वहीं मृतक के परिजनों परिजनों का आरोप है कि मृतक को रविवार की सुबह फिंगेश्वर पुलिस को 20 हजार रुपए देना था, लेकिन उसी दिन सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

महासमुंद सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लाफिनकला में रविवार को गांव के राजाराम निषाद पिता विशाल निषाद 42 वर्ष नदी से लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना महासमुंद पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतारा और जेब की तलाशी ली तो पुलिस को तलाशी में सुसाइड नोट मिला. एएसआई अश्विनी मारकंडे ने उस सुसाइड नोट को पूरे गांव के सामने पढ़ कर सुनाया.

एएसआई अश्विनी मारकंडे ने बताया कि मृतक राजाराम निषाद ने लिखा कि फिंगेश्वर पुलिस द्वारा एक लाख मांग की गई है. मुझे फिंगेश्वर पुलिस द्वारा थाने बुलाया गया था. इस दौरान गांव के सरपंच (सरपंच पति नेतन पटेल) भी साथ था. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महासमुंद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. इस दौरान महासमुंद पुलिस ने भी सुसाइड नोट को लेकर तत्परता दिखाई कि शव का पोस्टमार्टम होने से पहले सुसाइड नोट को जब्ती बना देने की बात कही.

लाफिनकला के ग्रामीण राजाराम निषाद की आत्महत्या चर्चा का विषय बना हुआ है. तो वहीं राजाराम निषाद की पत्नी और बच्चों में भी सदमे में है कि आखिर राजाराम निषाद ने आत्महत्या क्यों किया? राजाराम की पत्नी सावित्री निषाद ने बताया कि उनके पति का जब से चोरी में नाम आने के बाद से परेशान रहने लगा था. उन्होंने बताया कि सरपंच सहित गांव के मुखिया एक सप्ताह पहले फिंगेश्वर थाना गए थे. उस दिन पुलिस राजाराम निषाद को को अंदर ले गई और पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा उनके पति राजाराम निषाद को बहुत पीटा गया.

मृतक की पत्नी सावित्री ने बताया पुलिस वाले उसके पति के पैर को पैर से दबाकर पीटा था, शरीर पर चोट के निशान थे. उन्होंने बताया है कि उन (पति) पर चोरी के आरोप से बहुत ही दुखी थे. मौत से दो दिन पहले मृतक ने पत्नी से कहा था कि इस चोरी के आरोप से वो बहुत ही बेइज्जती महसूस कर रहे थे. मृतक के 65 वर्षीय पिता विशाल निषाद ने बताया कि उनका बेटा चोरी कर ही नहीं सकता. इस चोरी के आरोप लगने के बाद समझौते के तौर पर रविवार को फिंगेश्वर पुलिस को 20 हजार रुपए दिना था. जिसको लेकर राजाराम बहुत ही परेशान था.

दरअसल, 20 नवंबर 2023 को फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम लचकेरा निवासी दशरथ सिन्हा के घर चोरी की वारदात हुई थी. इस चोरी में दशरथ सिन्हा के बच्चे ने मृतक राजाराम निषाद का नाम लिया. मामला फिंगेश्वर थाने पहुंचा. पुलिस ने मामले की तफ्तीश के लिए थाने के हेड कांस्टेबल दिलेश्वर बघेल को जांच करने लाफिनकला गांव भेजा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button