जिला स्तरीय जैविक किसान मेला सह मिलेट कार्निवल का आयोजन अतिथियों ने कोदो की खिचड़ी, हलवा एवं कुटकी खीर का लिया लुफ्त
उत्तर बस्तर कांकेर 15 जुलाई 2023 :- जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वधान में जैविक खेती मिशन योजनान्तर्गत जिला स्तरीय जैविक किसान मेला सह मिलेट कार्निवल का आयोजन न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री हेमंत ध्रुव, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री नरोत्तम पडोटी की मुख्य आतिथ्य में किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव ने किसानों को जैविक खेती के महत्व को बताता तथा जैविक खेती एवं लघु धान्य फसलों की खेती करने के लिये प्रेरित किया। जैविक मेला सह मिलेट कार्निवल में कोदो, कुटकी, रागी, सॉवा, मोटे फसल अनाजों का जीवंत स्टॉल लगाया गया, जिसमें गढ़कलेवा, महिला स्व सहायता समूह, चारामा द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी की हल्वा, फरा, चकली, उपमा का प्रदर्षन एवं विक्रय किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा कोदो-कुटकी का चांवल एवं रागी आटा की प्रदर्षनी एवं विक्रय किया गया। के.एम.जी.टी. महिला जल शक्ति समूह, अलबेला पारा कांकेर द्वारा ज्वार, सॉवा का पोहा तथा कंगनी, हरी कंगनी, सांवा, कोदो के चावल का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। महानदी किसान उत्पादक कम्पनी द्वारा कोदो-कुटकी एवं रागी से बने हुए व्यंजनों का प्रदर्षन एवं विक्रय किया गया। प्रदान संस्था के महिला स्व सहायता समूह द्वारा मड़िया पेज, चटनी एवं रागी बिस्कीट का प्रदर्षन एवं विक्रय किया गया।
जैविक किसान मेला सह कार्निवल में कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक श्री हेमन्त भुवार्य द्वारा वर्तमान खरीफ फसलों के जैविक कृषि कार्यमाला के संबंध में जानकारी देते दिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सुरेष मरकाम द्वारा कोदो कुटकी एवं रागी की खेती के संबंध में एवं मुख्य खरीफ फसलों जैविक धान उड़द, मूंग की खेती एवं जैविक खेती में आ रही समस्याएं एवं निराकरण के संबंध में परिचर्चा करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, पषुधन विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं जिला प्रषासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 30 किसानों को रागी बीज मिनिकीट का वितरण किया गया। कृषकों एवं अतिथियों को भोजन में विशेष रूप से बने कोदो चावल की खिचड़ी कोदो हलवा एवं कुटकी खीर परोसा गया, जिसे कृषकों, अतिथियों तथा अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा उक्त मोटा अनाज के व्यंजनों का तारीफ करते हुये लुत्फ उठाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम, जनपद उपाध्यक्ष श्री रोमनाथ जैन, सुश्री नीरा साहू, महानदी किसान उत्पादक कंपनी से श्री सतीश मिश्रा सहित कृषि विभाग के प्रभारी उप संचालक श्री जितेन्द्र कुमार कोमरा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एन.के रस्तोगी, सहायक संचालक कृषि सी.आर. भास्कर, श्रीमती गुंजन सिंह भदौरिया, हरीश कुमार नेताम, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश मरकाम, हेमंत भुआर्य, श्री तायडे, श्री हरिलाल देवांगन, आर.बी.एस. बघेल एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों व श्री हृदय राम शोरी उपस्थित थे

