छत्तीसगढ़ प्रदेश

‘‘हमर विधायक-हमर गांव म’’ कार्यक्रम 29 दिसम्बर को

उत्तर बस्तर कांकेर 28 दिसम्बर 2022 :- संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी द्वारा कांकेर एवं नरहरपुर विकासखण्ड के ग्रामों में ’’हमर विधायक-हमर गांव म’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत् वे विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुन रहे हैं तथा उनके निराकरण के लिए कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 29 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से सरोना तहसील के ग्राम मुड़पार में ’’हमर विधायक-हमर गांव म’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें वे शामिल होंगे। इसके पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम सायकल का वितरण किया जायेगा।
’’हमर विधायक-हमर गांव म’’ कार्यक्रम में राजस्व विभाग, जिला पंचायत, कृषि, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, प्रधानमंत्री  ग्राम सड़क योजना, श्रम, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग,  ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खनिज विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग आदि के साथ-साथ राजीव युवा मितान क्लब, गौठान समिति, महिला स्व-सहायता समूह, शाला विकास समिति, वन सुरक्षा समिति तथा कृषक मित्रों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button